गठिया एक ऐसी दर्दनाक बीमारी है जिसे हर कोई दूर ही रहना चाहेगा ऐसा माना जाता है कि एक बार शरीर को गठिया घेर ले तो इससे छुटकारा पाना बहुत ही मुश्किल होता है और आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में जब आदमी के पास अपने शरीर तक के लिए समय नहीं है तब ऐसे में बीमारियां बढ़ती ही जा रही है| कुछ बीमारियां जो पहले सिर्फ बढ़ती उम्र में देखने को मिलती है वह आजकल कम उम्र में ही देखने को मिल जाती है उन बीमारियों में से एक बीमारी है गठिया
शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने की वजह से शरीर में गठिया की बीमारी बढ़नी शुरू हो जाती है | गठिया की बीमारी बहुत ही दर्दनाक होती है एक बार यह बीमारी आपके शरीर को घेर ले तो इससे बचने के लिए कई तरह के प्रयास करने पड़ते हैं |
आपके शरीर के जोड़ों में जब यूरिक एसिड इकट्ठा हो जाता है तो शरीर के जोड़ों में दर्द होना शुरू हो जाता है कई बार तो इसकी स्थिति इतनी भयानक होती है कि आपकी जोड़ों में सूजन भी पैदा हो जाती है | गठिया के दर्द मे बैठना लेटना यहां तक कि चलना भी मुश्किल हो जाता है|

आइए आपको बताते हैं गठिया के कारण
1- महिलाओं में एस्ट्रोजन की कमी के कारण गठिया होता है |
2- शरीर में आयरन व कैल्शियम की अधिकता के कारण भी गठिया की बीमारी हो जाती है |
3- शरीर में पोषक तत्वों की कमी की वजह से गठिया होता है |
4- यदि आपके शरीर में मोटापा बढ़ गया है तब भी आप गठिया का शिकार हो सकते हैं
5- जरूरत से ज्यादा शराब का सेवन भी गठिया का कारण बन सकता है |
6- यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी है तो भी आप गठिया का शिकार हो सकते हैं |
7- किडनी यदि ठीक प्रकार से काम नहीं कर रही है तो भी आपको गठिया हो सकता है|
आइए आपको अपने आर्टिकल में गठिया से बचने के उपाय बताते हैं | यदि आप गठिया से ठीक होना चाहते हैं तो आपको अपने आहार में बदलाव लाना बहुत जरूरी है |
आइए बताते हैं कि गठिया होने पर किस प्रकार का आहार लेना चाहिए
1- संतुलित और सुपाच्य खाना ही लें
2- चोकरयुक्त आटे की रोटियां खाएं
3- छिलके वाली मूंग की दाल को अपने भोजन में शामिल करें
4- हरी सब्जियों में सहजन, ककड़ी,लौकी,तोरी,पत्ता गोभी,गाजर आदि का सेवन जरूर करें
5- पनीर जरूर खाएं
6- गठिया के बचने के लिए एक्सरसाइज भी बहुत जरूरी है ऐसे में आप योग का सहारा ले सकते हैं |आजकल कई तरह के योग टीवी में दिखाए जाते हैं आप किसी योगाचार्य से संपर्क करके भी गठिया से संबंधित योग सीख सकते हैं इससे भी आपको अवश्य लाभ होगा
यह था हमारा आर्टिकल कि कैसे आप गठिया के बारे में जान सकते हैं और गठिया से बचाव के लिए क्या क्या आहार आपको लेना चाहिए| उम्मीद है आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा, हम आगे भी इस तरह की जानकारी आपसे शेयर करते रहेंगे |