गोवा का नाम सुनते ही हमारे सामने जो दृश्य आता है वह है खूबसूरत बीच और चारों तरफ पानी ही पानी ऐसे में हर किसी का सपना होता है कि वह अपनी छुट्टियों का समय गोवा में बिताये, भारत में गोवा एक ऐसा वेकेशन डेस्टिनेशन है जो सबसे ज्यादा लोकप्रिय है ज्यादातर लोग चाहते हैं कि वह कभी ना कभी गोवा जाकर घूम कर आए|
जब भी लोग गोवा जाने का प्लान बनाते हैं तो वह अपने प्लान को वन वीक या फिर टू वीक के लिए रखते हैं, क्योंकि गोवा एक ऐसी जगह है वहां पर इतनी सारी लोकेशन आपके घूमने के लिए हैँ कि आप सोच भी नहीं पाएंगे गोवा मे सिर्फ तरह-तरह के रिजॉर्ट, होटल और लोकेशन ही नहीं बल्कि खूबसूरती के लिए यहां के चर्च भी बहुत फेमस है |गोवा एक बहुत पुराना बसाया हुआ शहर है |
आज हम अपने आर्टिकल में आपको बताएंगे कि अगर आप गोवा जा रहे हैं या फिर जाने के लिए सोच रहे हैं तो आपको यहां के लोकेशंस के साथ-साथ चर्च के लिए भी समय जरूर निकालना चाहिए यहां के चर्च बहुत ही ज्यादा फेमस है और उनकी बनावट बहुत पुरानी एंटीक है अगर आप यहां के चर्च घूमते हैं तो आप उनकी खूबसूरती की तारीफ बिना करे नहीं रह पाएंगे कारीगरों ने बहुत ही खूबसूरती के साथ इन्हें बनाया है यह इतने पुराने हैं और पुरानी सभ्यताओं से जुड़ी हुई चीजों की याद ताजा करते हैं | पुर्तगालियों द्वारा सोलवीं सदी में इन चर्चों की स्थापना की गई थी यहां के चर्चों का निर्माण लेटर पत्थरों से किया गया है |
भागदौड़ भरी जिंदगी से हटकर आप शांति का समय यहां पर बिता सकते हैं यहां चारों तरफ फैली शांति और यहां का एनवायरनमेंट इतना पॉजिटिव है कि यह आपको सकारात्मकता जरूर देता है |
आइए जानते हैं गोवा के ऐसे चर्चों के बारे में जहां जाकर आप अपना समय बिता सकते हैं
1- बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस
गोवा का यह ऐतिहासिक चर्च यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है | इसमें सेंट फ्रांसिस का मकबरा व अवशेष हैं|
यह चर्च पणजी से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर है इस चर्च का समय सोमवार से गुरुवार सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहता है | रविवार को यह चर्च सुबह 10:30 बजे से 6:30 बजे तक खुलता है|
2- से कैथेड्रल
से कैथेड्रल एशिया के सबसे बड़े चर्चो में से एक चर्च माना जाता है ऐसा बताते हैं कि इसे बनाने में 80 साल का समय लग गया था मुस्लिम शासकों पर पुर्तगालियों की जीत की याद में इस चर्च की स्थापना की गई थी |इसमें 5 घंटिया है जो कि सबसे प्रसिद्ध है इसमें जो बड़ी गोल्डन घंटी है उसकी आवाज पूरे राज्य में सुनाई देती है| इस चर्च के खुलने का समय सुबह 7:00 से शाम 6:30 बजे तक रहता है|
3- चर्च ऑफ आवर लेडी ऑफ द इमैक्यूलेट कांसेप्शन
राजधानी पणजी के केंद्र में यह चर्च एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है यह चर्च दिखने में बहुत ही खूबसूरत है| इसे 1541 इशवी में बनाया गया था पर इसे तोड़कर इसकी इमारत को दोबारा से सन 1600 में रिनोवेट किया गया था | चर्च ऑफ आवर लेडी ऑफ द इमैकुलेट कांसेप्शन के खुलने का समय सुबह 7:30 बजे से शाम के 6:30 बजे तक रहता है|
4- सेंट कोजेटन का चर्च
यह चर्च 300 साल पुराना है इसकी इमारत इतनी पुरानी है पर दिखने में आज भी बहुत खूबसूरत है |इस चर्च के बाई और पवित्र परिवार को समर्पित तीन वेदिया हैं आवर लेडी ऑफ पीटी और सेंट क्लेयर और दाएं और की वेदिया सैंट अग्नेस सैट कोजेटन और सेंट जॉन को समर्पित हैं|
गोवा के चर्च विश्व प्रसिद्ध है यहां सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि विश्व भर से सैलानी घूमने के लिए और इन चर्च का दर्शन करने के लिए आते हैं जब भी आप गोवा घूमने जाएं यहां के चर्च में सुकून और शांति के पल बिताने के लिए जरुर समय निकालें|